भक्ति शर्मा login to like

भक्ति शर्मा की, महज़ 25 साल की उम्र से सरपंच बन अपने गांव की तरक्की में दिलोजान से लगी हैं। भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक, इस युवा लड़की की जीवन-यात्रा सच में बेहद प्रेरणादायक है। भक्ति ने अपने गांव को विकास के हर मामले में अव्वल बना दिया है।  भोपाल से 20 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव कभी पिछड़ा कहलाता था। भक्ति ने सरपंच का पद पाया और कुछ ही साल में गांव का नक्शा बदल दिया।

हमारे समाज में आज महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी की अनोखी मिसाल पेश कर रहीं हैं। चाहे बिज़नेस का क्षेत्र हो या राजनीति का, या फिर समाजसेवा से लेकर प्रतियोगिता परीक्षा हर जगह महिलाओं ने बाज़ी मारी है। ऐसे ही अमेरिका में रहकर रिहाइशी जिंदगी जीने वाली लड़की अपने स्वदेश लौट आई। भारत आकर वो देश के लिए कुछ करना चाहती थी। इसलिए उसने महिलाओं की दीन-हीन दशा देख ठान लिया कि वो कुछ बड़ा करेगी। समाज व देश के सेवा की खातिर अमेरिका की नौकरी को अलविदा कर वो सरपंच बन गई।

Profile Images

0 Comments

login to comment